बुरहानपुर: स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को 2 माह से वेतन नहीं, भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर: जिला स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसी को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों का लंबित वेतन तत्काल जारी करने की मांग की है। भारतीय मजदूर संघ ने आरोप लगाया है कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

कर्मचारियों को परिवार चलाने, बच्चों की पढ़ाई, इलाज और रोजमर्रा के खर्चों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संघ का कहना है कि लगातार ड्यूटी करने के बावजूद समय पर वेतन नहीं दिया जाना कर्मचारियों का शोषण है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। ज्ञापन में कहा गया कि मेहनतकश कर्मचारियों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रशासन को तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।

  • burhanpur-health-department-outsourced-workers-salary-protest-bms-memorandum
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना