बुरहानपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; पेट्रोल पंपों पर बांटी मेलोडी चॉकलेट

बुरहानपुर/राजू राठोड: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। बुरहानपुर शहर के पेट्रोल पंपों पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाहन चालकों को मेलोडी चॉकलेट बांटकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और यह विरोध चर्चा का विषय बन गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल भरवाने पहुंचे लोगों को चॉकलेट देते हुए कहते नजर आए— “मेलोडी खाओ… रेट बढ़ाओ… और महंगाई भूल जाओ…”

अचानक हुए इस अलग तरह के प्रदर्शन को देखकर कई वाहन चालक मुस्कुराते नजर आए, वहीं कुछ लोगों ने इसे महंगाई के खिलाफ राजनीतिक व्यंग बताया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों से आम जनता परेशान है। ईंधन महंगा होने का असर सीधे आम आदमी की जेब और घर के बजट पर पड़ रहा है। इसके बावजूद सरकार राहत देने के बजाय केवल बयानबाजी कर रही है।

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने के बजाय बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी महंगाई से परेशान है और उसकी जेब पर लगातार बोझ बढ़ रहा है।

वहीं हेमंत पाटील ने कहा कि सरकार जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है। मेलोडी चॉकलेट बांटकर कांग्रेस ने प्रतीकात्मक रूप से यह संदेश देने की कोशिश की कि जनता अब महंगाई पर जवाब चाहती है।

  • burhanpur-mehangai-ke-khilaf-congress-ka-anokha-pradarshan-melody-chocolate-banti
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

भिंड/रामपाल कुशवाह की विशेष रि्पोर्ट: जिले में नए शैक्षणिक सत्र…

आगे पढ़ें
भिण्ड: ग्राम पंचायत सोनी का आकस्मिक निरीक्षण, सचिव-जीआरएस और सरपंच पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

भिण्ड/मंगल सिंह कुशवाह की रिपोर्ट: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा