सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने शाहपुर में वरिष्ठजनों और समाज प्रमुखों से की आत्मीय मुलाकात, विकास पर लिया फीडबैक

बुरहानपुर/राजू सिंह राठौर की रिपोर्ट: खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने शनिवार को शाहपुर नगर में जनसंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से उनके निवास पर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी का कुशलक्षेम जाना, पारिवारिक सदस्यों से संवाद किया तथा क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि वरिष्ठजनों का आशीर्वाद, समाज के प्रबुद्धजनों का मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच लगातार पहुंचकर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को समझना उनकी प्राथमिकता है तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद पाटील ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष युवराज महाजन एवं रामभाऊ सोनवणे, मराठा समाज अध्यक्ष सुभाष बुनगाल, भोंई समाज प्रमुख त्र्यम्बक भोंई, पूर्व पार्षद एवं समाज प्रमुख अर्जुन रामदास ढोले, वरिष्ठ कार्यकर्ता मिठाराम येवले, भाजपा कार्यकर्ता विशाल हांडगे, पार्षद अशोक निकम, जैन समाज अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, माली समाज अध्यक्ष गणेश दादाराव महाजन, राजपूत समाज प्रमुख अजय दरबार, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना विरेंद्र तिवारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता केशव बंड, पांडुरंग आमोदे तथा वासुदेव तायडे सहित अनेक समाज प्रतिनिधियों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की।

भेंट के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं समाज प्रमुखों ने सांसद का आत्मीय स्वागत किया और क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर लोगों ने विभिन्न स्थानीय समस्याओं और विकास संबंधी सुझाव भी सांसद के समक्ष रखे। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए जनहित के मुद्दों के समाधान और क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, नाना पाटील, अशोक महाजन, लक्ष्मण महाजन, सुधीर बंड, सुनील बंड, विशाल कोचूरकर, मनोज चौधरी, चेतन महाजन, मनोज टंडन, सतीश देशमुख, भागवत शिंदे, आदित्य प्रजापति, दीपक वाभले सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को 3 साल की सश्रम कैद, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

  • burhanpur-mp-gnyaneshwar-patil-met-senior-citizens-community-leaders-and-bjp-workers-in-shahpur-during-public-outreach-drive
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना