मोमबत्तियों के साथ सड़क पर उतरे पांगरी बांध प्रभावित किसान, 60 दिन में मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी

बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: पांगरी बांध परियोजना से प्रभावित किसानों और आदिवासी परिवारों ने मंगलवार रात “अंधेरा भगाओ आंदोलन” के तहत मोमबत्तियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बांध निर्माण शुरू होने के बावजूद उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है और यदि 60 दिनों के भीतर भुगतान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर

प्रदर्शन में पांगरी, बसाली, नागझिरी सहित चार फलियों के सैकड़ों किसान और ग्रामीण शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि बांध परियोजना से प्रभावित मदन फाल्या के करीब 30 घरों की बिजली करीब ढाई महीने पहले काट दी गई थी, जिसके कारण परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

मुआवजा नहीं मिला तो व्यापक जनआंदोलन

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे डॉ. रवि कुमार पटेल ने आरोप लगाया कि 29 मार्च से बांध निर्माण कार्य शुरू होने के बाद भी प्रभावित किसानों के खातों में मुआवजे की राशि नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि यदि अगले 60 दिनों के भीतर किसानों को मुआवजा नहीं मिला तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

पढ़ाई और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी प्रभावित

प्रभावित किसानों का कहना है कि डूब क्षेत्र में आने से उनकी खेती प्रभावित हो गई है, जिससे आजीविका का संकट गहरा गया है। साथ ही बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

“भारत माता की जय” के नारे

ये भी पढ़े – दतिया में बड़ा उलटफेर! क्या नरोत्तम, शिवराज और विजयवर्गीय की ‘उपेक्षा’ BJP पर पड़ेगी भारी? क्या बनेगी नई भारतीय जनता पार्टी?

प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों ने मोमबत्तियां जलाकर “अंधेरा भगाओ”, “जय जवान-जय किसान” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए।

नोट: इस खबर में मुआवजे और बिजली आपूर्ति से जुड़े दावे प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा लगाए गए हैं। प्रशासन या संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • burhanpur-pangri-dam-affected-farmers-candle-protest-compensation-demand
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना