
बुरहानपुर: रायतलाई और तुकाइथड़ के बीच शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां दो डिलक्स बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार मुकेश कास्डे गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे खकनार अस्पताल रेफर कर दिया गया। टक्कर में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
- burhanpur-road-accident-two-bikes-collision-one-dead-one-injured-raytalai-tukai-thad








