सेवढ़ा में रातभर की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दतिया रोड पर घरों में घुसा पानी; लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार

दतिया/सेवढ़ा (संतोष चंसौलिया): दतिया जिले के सेवढ़ा नगर में मंगलवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। लगातार हुई बारिश के कारण नगर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। दतिया रोड स्थित ऐसार पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले नीरज प्रजापति के मकान में भी बारिश का पानी घुस गया, जिससे परिवार को पूरी रात परेशानियों का सामना करना पड़ा।

लगातार बारिश के चलते पानी मकान के आंगन और कमरों तक पहुंच गया। घर में पानी भरने से घरेलू सामान खराब होने की आशंका बनी हुई है। परिवार ने किसी तरह आवश्यक सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जबकि कई घंटों तक घर में पानी भरा रहा। आसपास रहने वाले लोगों के घरों में भी जलभराव की स्थिति देखने को मिली, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़े – दतिया: कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी अवधेश नायक ने खरीदा नामांकन फॉर्म

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है। नालियों की सफाई और बारिश के पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं होने से थोड़ी देर की तेज बारिश भी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन जाती है। नागरिकों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

बारिश के कारण दतिया रोड सहित नगर के कई प्रमुख मार्गों पर भी पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आईं और लोगों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा।

स्थानीय नागरिकों ने नगर प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते नालों और नालियों की सफाई तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई, तो आगामी दिनों में होने वाली बारिश से स्थिति और गंभीर हो सकती है।

ये भी पढ़े – दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा की एंट्री के संकेत, नामांकन पत्र खरीदते ही सियासी हलचल तेज

  • sevda-heavy-rain-waterlogging-datia-road-neeraj-prajapati-house-flooded
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना