12 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा: शराब के विवाद में युवक की हत्या, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

बुरहानपुर/राजू सिंह राठौर की रिपोर्ट:  जिले की शाहपुर थाना पुलिस ने ग्राम बोरसल में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी महज 12 घंटे के भीतर सुलझाते हुए हत्या के आरोपी ज्ञानेश्वर उर्फ दीपक पाटील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई। पुलिस की त्वरित जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा होने से क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह ग्राम बोरसल स्थित एक अवैध शराब बिक्री स्थल के पास एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला था। सूचना मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान खापरखेड़ा निवासी नितिन कोली के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या का मामला दर्ज किया और अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच तेज करते हुए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और संदेह के आधार पर गांव के पांच लोगों से पूछताछ की। तकनीकी विश्लेषण, घटनास्थल से मिले सुराग और पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस की जांच ज्ञानेश्वर उर्फ दीपक पाटील तक पहुंची। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना से पहले वह और नितिन कोली एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर नितिन ने आरोपी पर ईंट फेंककर हमला किया। इससे गुस्साए ज्ञानेश्वर ने पास में पड़ी भारी लकड़ी उठाकर नितिन के सिर पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं। आवश्यक पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

शाहपुर थाना पुलिस द्वारा महज 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किए जाने को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी विवेचना से हत्या की गुत्थी जल्द सुलझ गई, जिससे मामले का शीघ्र खुलासा संभव हो सका।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान, घाघरला में लगेंगे 1000 से अधिक फलदार पौधे

  • burhanpur-shahpur-police-solve-blind-murder-case-in-12-hours-accused-arrested-after-liquor-dispute
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना