बुरहानपुर में नवागत SP आशुतोष बागरी ने संभाला पदभार, अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति के दिए सख्त निर्देश

बुरहानपुर: नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक सभागृह में जिले के समस्त राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों तथा थाना/चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा सहित जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने, अवैध गतिविधियों जैसे जुआ, सट्टा, अवैध शराब और गौ-तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना क्षेत्र के गुंडा-बदमाशों और आपराधिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया।

इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, जनता की शिकायतों के शीघ्र समाधान और आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक तैयारी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने फोर्स के साथ एरिया डोमिनेशन किया, जो जय स्तंभ चौराहा से प्रारंभ होकर मंडी चौक, सुभाष चौक, गांधी चौक, कमल चौक होते हुए राजपुर रोड से राजपुरा गेट पर समाप्त हुआ। इस अभियान का उद्देश्य न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था, बल्कि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना भी था।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में एप्पल शोरूम में लाखों की चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

  • burhanpur-sp-ashutosh-bagri-charge-crime-control-zero-tolerance-review-meeting
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप