बुरहानपुर में 7 दिवसीय SPO प्रशिक्षण संपन्न, कोटवारों और नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को सिखाए पुलिसिंग के गुर

बुरहानपुर। जिले में आगामी मोहर्रम पर्व, धार्मिक आयोजनों और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए कोटवारों एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) के रूप में तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रेणुका पुलिस लाइन में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, भीड़ नियंत्रण, अनुशासन, परेड, सलामी, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हर्ष सिंह तथा पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में आयोजित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस शामिल हुईं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने कहा कि कोटवार गांवों की सूचना प्रणाली की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों और संभावित घटनाओं की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंचाने में उनकी भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि सभी कोटवारों को एक समन्वित व्यवस्था से जोड़ा जाएगा तथा प्रत्येक थाने में उनके लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।

कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सूचना का महत्व सबसे अधिक होता है और इस व्यवस्था में कोटवारों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें अनुशासन, प्रशासनिक समन्वय और पुलिस सहयोग की व्यावहारिक जानकारी दी गई है, जिससे वे बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।

विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने अपने संबोधन में कहा कि कोटवारों की पहली जिम्मेदारी ग्रामीण जनता के प्रति है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और गांवों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नई जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने का आह्वान करते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलेभर के कोटवारों और नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने भाग लिया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षित SPO आगामी त्योहारों, सार्वजनिक आयोजनों और कानून-व्यवस्था की स्थितियों में पुलिस का प्रभावी सहयोग करेंगे।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद’ पहल, विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा