ताप्ती मिल कर्मचारियों के 11 माह से लंबित वेतन का मुद्दा दिल्ली पहुंचा, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने वस्त्र मंत्रालय से की मुलाकात

बुरहानपुर। ताप्ती मिल (नेशनल टेक्सटाइल्स कॉर्पोरेशन-एनटीसी) बुरहानपुर के कर्मचारियों के लगभग 11 माह से लंबित वेतन और अन्य समस्याओं को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के समक्ष मामला प्रमुखता से उठाया है। सांसद ने वस्त्र मंत्रालय की सचिव श्रीमती नीलम शमी राव से मुलाकात कर कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

मुलाकात के दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बताया कि ताप्ती मिल के सुरक्षा कर्मियों सहित अन्य कर्मचारियों को पिछले लगभग 11 महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। लंबे समय से वेतन भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को दैनिक जरूरतों की पूर्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद ने कहा कि कर्मचारियों ने वर्षों तक संस्थान की सेवा की है और उनके साथ न्याय होना आवश्यक है। उन्होंने मंत्रालय से आग्रह किया कि मामले को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए शीघ्र निर्णय किया जाए, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके और उनके परिवारों की परेशानियां कम हो सकें।

इस दौरान वस्त्र मंत्रालय की सचिव श्रीमती नीलम शमी राव ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि मामले के समाधान के लिए आवश्यक स्तर पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए संबंधित विषय पर सकारात्मक पहल की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि ताप्ती मिल कर्मचारियों के वेतन और रोजगार से जुड़े मुद्दे लंबे समय से चर्चा में हैं। क्षेत्र के श्रमिक संगठन और कर्मचारी लगातार अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सांसद द्वारा मामला सीधे केंद्रीय स्तर पर उठाए जाने से कर्मचारियों में समाधान की उम्मीद जगी है।

क्षेत्रीय नागरिकों और कर्मचारियों ने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार और मंत्रालय के हस्तक्षेप से लंबित वेतन भुगतान और अन्य समस्याओं का जल्द समाधान निकल सकेगा।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना