बुरहानपुर में सनसनी: शराब के अड्डे पर युवक की बेरहमी से हत्या

बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरसल में 35 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नितिन कोली निवासी खापरखेड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घटना उस स्थान पर हुई है, जहां अक्सर शराब पीने वालों का भीड़ जमा रहता है।

किसी बात को लेकर विवाद

आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद अज्ञात आरोपी ने ईंट और लकड़ी से युवक के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। गंभीर चोटों के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी की तलाश शुरू

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

क्षेत्र में दहशत का माहौल

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का अभी खुलासा नहीं हो सका है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: http://एक पेड़ मां के नाम अभियान: रविवार को नहीं होगा जनता दर्शन, सीएम योगी ने बताई वजह

  • burhanpur-youth-murder-at-liquor-den-shahpur-borsal
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना