चंदेरी में महारानी अवंतीबाई की प्रतिमा हटाने पर लोधी समाज में आक्रोश, पुनर्स्थापना की मांग

चंदेरी।कुलदीप शर्मा| चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महोली चौराहे पर वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा हटाए जाने को लेकर लोधी समाज में नाराजगी है। समाज के लोगों का कहना है कि प्रतिमा कुछ लोगों ने स्थापित की थी, जिसे सोमवार को पुलिस प्रशासन ने क्रेन की मदद से हटा दिया। कार्रवाई के बाद समाज के लोगों ने प्रतिमा को सम्मानपूर्वक दोबारा स्थापित करने की मांग उठाई है।

प्रतिमा हटाने के तरीके पर जताई नाराजगी

लोधी समाज के लोगों का आरोप है कि प्रतिमा हटाने की कार्रवाई जिस तरीके से की गई, उससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। समाज का कहना है कि महारानी अवंतीबाई लोधी सहित देश के महापुरुषों और वीरांगनाओं का सम्मान सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे मामलों में प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए।

निष्पक्ष जांच की मांग

समाज के प्रतिनिधियों ने सरकार और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने प्रतिमा हटाने की कार्रवाई में शामिल लोगों की भूमिका की जांच करने और जिम्मेदारी तय करने की भी मांग रखी है। इसके साथ ही महारानी अवंतीबाई की प्रतिमा को सम्मानपूर्वक उसी स्थान पर पुनर्स्थापित करने की मांग की गई है।

आंदोलन की चेतावनी

लोधी समाज ने कहा है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से समाज के लोग एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में नाराजगी बनी हुई है और समाज की मांग पर प्रशासन के अगले कदम का इंतजार है।

यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में जन विश्वास अभियान की समीक्षा, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

 

 

  • chanderi-avanti-bai-lodhi-statue-removal-protest-reinstallation-demand
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना