छतरपुर: चंदला पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 630 ग्राम गांजा बरामद

छतरपुर: थाना चंदला पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बंजारी रोड लुहारपुरवा तिराहा से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 630 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग ₹10 हजार बताई गई है।

पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदेही युवक को रोका और विधिवत तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र उर्फ दिलीप पटेल पिता भोला पटेल निवासी ग्राम पवाई, थाना चंदला, जिला छतरपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना चंदला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े – छतरपुर में एसपी अगम जैन का जनसंवाद, ग्राम कैड़ी में सुनी समस्याएं

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थों के संग्रह, उत्पादन, विक्रय और परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।उल्लेखनीय है कि हाल ही में थाना गढ़ी मलहरा में 11 क्विंटल से अधिक अफीम के पौधे तथा ओरछा रोड, सटई, कोतवाली, नौगांव, सिविल लाइन, भगवां और बमीठा क्षेत्रों में 330 किलो से अधिक गांजा बरामद किया जा चुका है।

इस कार्रवाई में एसडीओपी नगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, एएसआई किशोरी लाल वर्मा, प्रधान आरक्षक सुनील अरजरिया, राजेश पटेल सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़े – छतरपुर में छोटे बच्चों को गर्मी से राहत, कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

  • chandla-chhatarpur-madhya-pradesh-india/ganja-smuggler-arrested-with-630-grams
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना