चपहा और पिपरिया कोयला खदानें बंद नहीं होंगी, अफवाहों पर विधायक शिवनारायण सिंह ने लगाया विराम

उमरिया/ राकेश दर्दवंशी: एसईसीएल जोहिला एरिया के अंतर्गत संचालित चपहा भूमिगत कोयला खदान को बंद किए जाने की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने स्पष्ट किया है कि चपहा खदान बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा कि खदान का संचालन पहले की तरह जारी रहेगा और इससे जुड़े हजारों लोगों के रोजगार पर किसी प्रकार का संकट नहीं आएगा।

भूमिगत कोयला खदान हर हाल में संचालित

एसईसीएल रेस्ट हाउस, नौरोजाबाद में आयोजित बैठक में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल और जोहिला एरिया के महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह चौहान के बीच चपहा भूमिगत कोयला खदान को लेकर फैल रही अफवाहों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष ने खदान बंद होने की आशंकाओं को लेकर अपना पक्ष रखा, जिस पर महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह चौहान ने भरोसा दिलाया कि चपहा भूमिगत कोयला खदान हर हाल में संचालित रहेगी।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि पिपरिया कोयला खदान को भी बंद नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि दोनों खदानों के निरंतर संचालन के लिए आवश्यक योजनाओं पर लगातार काम किया जा रहा है।

खदानों के संचालन जारी रहने का आश्वासन

विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि वर्ष 2016 17 में भी खदान बंद होने की इसी तरह की अफवाह फैली थी, जो पूरी तरह निराधार साबित हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि एक बार फिर कुछ लोग भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने और भाजपा जिला अध्यक्ष ने महाप्रबंधक को पत्र सौंपकर खदानों के संचालन को लेकर स्पष्ट स्थिति मांगी, जिस पर महाप्रबंधक ने चपहा और पिपरिया दोनों खदानों के संचालन जारी रहने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि दोनों खदानों में पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध है, इसलिए इनके बंद होने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।

कोयला डिस्पैच सामान्य रूप से जारी

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ लोगों द्वारा खदान बंद होने की अफवाह फैलाई जा रही है, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि एसईसीएल और शासन स्तर पर उनकी चर्चा हो चुकी है तथा उत्पादन और कोयला डिस्पैच सामान्य रूप से जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि कोयला खदानें इस क्षेत्र की जीवनरेखा हैं और सैकड़ों परिवारों की आजीविका इनसे जुड़ी हुई है। ऐसे में किसी भी कीमत पर लोगों के रोजगार पर आंच नहीं आने दी जाएगी।

यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले दो छात्र गिरफ्तार, CJI के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप

बैठक में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, भाजपा जिला महामंत्री दीपक छतवानी, भाजपा नेता के.के. सिंह, पत्रकार अनिल मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • Chapha coal mine will not close employment will not be affected MLA Shivnarayan Singh
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना