छतरपुर में जुआ खेलते 8 लोग गिरफ्तार, 30 हजार नकद व वाहन जब्त, कार्रवाई पर उठे सवाल

छतरपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत आटारपुरवा के पास पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लगभग 30 हजार रुपये नगद, जुआ सामग्री, 8 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी जब्त की है। जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हालांकि इस कार्रवाई को लेकर कई सवाल भी उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जब मौके से 8 वाहन बरामद हुए, तो केवल 30 हजार रुपये की नकद राशि मिलना संदेह को जन्म दे रहा है। लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या जुए की रकम कम थी या पुलिस कार्रवाई से पहले धनराशि को कहीं और हटा दिया गया था।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़े – छतरपुर ब्रेकिंग: कोतवाली थाने में महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल, मचा हड़कंप; पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

 
 
  • chhatarpur-atarpurwa-gambling-raid-8-arrested-cash-seized-question-raised
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना