
छतरपुर।अमित अवस्थी| जिले के सटई थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 6 भैंसें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
पड़रिया जंगल से चोरी हुई थीं 6 भैंसें
पुलिस के अनुसार जुलाई माह में जरया हार, नैगुंवा-पड़रिया जंगल से छह भैंस चोरी होने की शिकायत मिली थी। फरियादी बलराम तिवारी निवासी पड़रिया की रिपोर्ट पर सटई थाने में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। साथ ही आरोपियों तक पहुंचने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूली चोरी
पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और प्राप्त जानकारी के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस ने तरुण सिंह पिता किशोर सिंह, निवासी ग्राम सिलावट और महेश पटेल पिता प्रभु पटेल, निवासी ग्राम सिलावट को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पड़रिया हार के जंगल से छह भैंस चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर सभी छह भैंसें बरामद कर ली गईं।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले के निर्देशन और एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में सटई थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप करण नायक, चौकी प्रभारी पड़रिया उप निरीक्षक आकांक्षा शर्मा, प्रधान आरक्षक कुरबान बेग, राजनारायण भट्ट और आरक्षक मुकेश यादव एवं प्रशांत चतुर्वेदी की भूमिका रही।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़े: सागर में खाद्य विभाग का छापा, 126 लीटर संदिग्ध घी जब्त
- chhatarpur-buffalo-theft-case-two-accused-arrested-six-buffaloes-recovered








