कैरियर काउंसलर एवं विषय विशेषज्ञों के लिए आवेदन आमंत्रित, 26 मई तक करें आवेदन

छतरपुर:  जिला रोजगार कार्यालय द्वारा संचालित कैरियर काउंसिलिंग योजना के अंतर्गत सत्र 2026-27 के लिए कैरियर काउंसलर एवं विषय विशेषज्ञों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के तहत शिक्षित बेरोजगार युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन और परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा यह काउंसलिंग कार्यक्रम हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी विद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, महाविद्यालयों, छात्रावासों तथा युवासंगम अंतर्गत आयोजित रोजगार मेलों में संचालित किया जाएगा। इसके लिए आवश्यकता अनुसार विशेषज्ञों की सेवाएं ली जाएंगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह पूर्णतः अस्थायी व्यवस्था है और किसी प्रकार की स्थायी नौकरी नहीं होगी।

मनोवैज्ञानिक पद के लिए अभ्यर्थी के पास मनोविज्ञान विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री, पीजी डिप्लोमा इन कैरियर काउंसिलिंग या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है।वहीं विषय विशेषज्ञ के लिए संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा के साथ एडमिशन, प्रतियोगी परीक्षाओं या स्वरोजगार के क्षेत्र में अनुभव आवश्यक रहेगा। कैरियर मार्गदर्शन में अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन प्रत्येक कार्यदिवस में 26 मई 2026 शाम 5 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय आईटीआई भवन, महोबा बायपास रोड, छतरपुर में स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं।

ये भी पढ़े – छतरपुर/किशनगढ़ पुलिस का एक्शन: हत्या के प्रयास और बलवा की धाराओं में मामला दर्ज, एक दर्जन हिरासत में

  • chhatarpur-career-counsellor-recruitment-2026-apply
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप