छतरपुर: स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर नदारद मिले, सीएमएचओ ने लगाई फटकार, मरीज की मौत के बाद बढ़ा विवाद

छतरपुर/ अमित अवस्थि: सटई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कथित अनुपस्थिति को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ. आर.पी. गुप्ता ने सख्त रुख अपनाया है। औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर बीएमओ डॉ. अरुणेंद्र शुक्ला और डॉ. आकांक्षा द्विवेदी के ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिलने पर सीएमएचओ ने नाराजगी जताते हुए दोनों को फटकार लगाई।

चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने का आरोप

जानकारी के अनुसार, सटई क्षेत्र की एक महिला आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने का आरोप लगाया गया। इसके बाद परिजन महिला को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जा रहे थे, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू

घटना की सूचना मिलने पर सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए जवाब-तलब किया। मामले में विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

महिला की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में नियमित चिकित्सीय सेवाएं सुनिश्चित करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

  • chhatarpur-cmho-reprimands-doctors-over-absence-at-satai-health-centre
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना