छतरपुर जनसुनवाई: कलेक्टर पार्थ जैसवाल की पहल से एक ही दिन में कई आवेदनों का समाधान

छतरपुर: कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई आम नागरिकों के लिए राहत का माध्यम बनती जा रही है। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में नारायणपुरा रोड निवासी विधवा महिला अंजली मिश्रा अपने बच्चों के साथ पहुंचीं। उन्होंने बताया कि मार्च 2025 में पति के निधन के बाद परिवार के भरण-पोषण के लिए उनके पास कोई आय का साधन नहीं है और चार पुत्रों व एक पुत्री के साथ जीवनयापन करना कठिन हो रहा है। इस पर कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ के प्रस्ताव के बाद एसडीएम को निर्देशित किया गया और महज एक घंटे के भीतर महिला का बीपीएल राशन कार्ड बनाकर समस्या का समाधान कर दिया गया। आवेदिका ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इसी जनसुनवाई में वार्ड क्रमांक 34 निवासी 65 वर्षीय बलगोटी श्रीवास की वृद्धावस्था पेंशन की समस्या का समाधान करते हुए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 600 रुपए प्रतिमाह की पेंशन स्वीकृत की गई। वहीं वार्ड क्रमांक 7 निवासी 61 वर्षीय आरती अग्रवाल को कन्या अभिभावक पेंशन योजना के अंतर्गत 600 रुपए प्रतिमाह की पेंशन स्वीकृत कर आदेश सौंपे गए।

मुआवजा प्रकरण में नैगुवां पडरिया निवासी जमुना प्रसाद अहिरवार की 59,953 रुपए की रुकी हुई राशि के मामले में कलेक्टर ने तत्काल आदेश पारित कर भुगतान कराने के निर्देश दिए।इसके अलावा कु. मान्या गौतम की समग्र आईडी में तकनीकी त्रुटि को भी मौके पर ही ई-गवर्नेंस के माध्यम से सुधार कर निराकरण किया गया। जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्रवाई किए जाने से आम लोगों में विश्वास बढ़ रहा है और इसे प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली का उदाहरण माना जा रहा है।

ये भी पढ़े – रजत सकलेचा बने छतरपुर के नए एसपी, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए संकेत

  • chhatarpur-jansunwai-resolution
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवराज के गुस्से का एक और VIDEO वायरल, स्वागत व्यवस्था पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री

    केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Shivraj…

    आगे पढ़ें
    विधायक संजय पाठक पर मानहानि मामले में सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस, दो हफ्ते में मांगा जवाब

    मध्य प्रदेश के वरिष्ठ विधायक Sanjay Pathak से जुड़े…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?