सीहोर में ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के वाहन बरामद

सीहोर: पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपए कीमत के चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं। यह गिरोह कोतवाली, मंडी, इछावर, पार्वती, शुजालपुर, अकोदिया और कालापीपल थाना क्षेत्रों में सक्रिय था।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब भोपाल नाका निवासी देव राय ने 29 अप्रैल को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मुरली नाका रोड स्थित रेत के पीठे से उनका सोनालिका ट्रैक्टर ट्रॉली सहित चोरी हो गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और मुखबिर तंत्र की मदद से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों द्वारा चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली भोपाल के भौंरी बंगला क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ट्रैक्टर, दो ट्रॉली के अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त वाहनों की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में पवन चोड़िया उर्फ लल्ला (22), कृष्ण उर्फ कृष्ण गोस्वामी (19) और रोहित वर्मा (25) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं और संगठित गिरोह बनाकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।  फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की जांच भी जारी है।

ये भी पढ़े – सीहोर भैरुंदा गेहूं खरीदी में गड़बड़ी के आरोप, किसानों में आक्रोश

  • sehore-tractor-theft-gang-busted
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना