छतरपुर: जीतू पटवारी समेत कई कांग्रेस नेताओं पर FIR की तैयारी

छतरपुर: छतरपुर जिले में ढोडन बांध विस्थापित आदिवासी किसानों के मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR  दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वन विभाग बमीठा थाने में मामला दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।

प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद

जानकारी के अनुसार, ढोडन बांध से विस्थापित आदिवासी किसानों को न्याय दिलाने और उनकी मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी

विस्थापित किसानों की लड़ाई लड़ रहे अमित भटनागर को जेल से रिहा होने के बाद पुलिस ने फिर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है।

वीडियो फुटेज के आधार पर लोगों की पहचान

वन विभाग के अधिकारी देवेंद्र अहिरवार के मुताबिक क्षेत्र में बैरिकेडिंग लगाई गई थी, लेकिन कुछ लोग बैरिकेड के बगल से निकल गए और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। इसी आधार पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 27 समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर लोगों की पहचान कर कार्रवाई करेगी।

आदिवासी किसानों की हक की लड़ाई

जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी किसानों की हक की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही राहुल गांधी भी किसानों से मिलने पहुंच सकते हैं। उन्होंने भाजपा सरकार और प्रशासन पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि “एक नहीं कई FIR हो जाएं, हम डरने वाले नहीं हैं।”

प्रशासन अलर्ट मोड पर

मामले को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की निगरानी बढ़ा दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

  • chhatarpur-jitu-patwari-congress-workers-fir-tribal-farmers-protest
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना