छतरपुर में 6 मई को निकलेगा करणी सेना का न्याय मार्च, सरानी हत्याकांड में कार्रवाई की मांग

छतरपुर/अमित कुमार:  जिले के चर्चित सरानी हत्याकांड को लेकर राजपूत करणी सेना ने आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए 6 मई को छतरपुर में न्याय मार्च और प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की है।

करणी सेना के प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने कहा कि मामले में अब तक दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

भोपाल तक आंदोलन ले जाने की चेतावनी

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए भोपाल तक प्रदर्शन किया जाएगा। करणी सेना का कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

6 मई को सुबह 11 बजे निकलेगा न्याय मार्च

संगठन की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो,  दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई जनता के सामने लाई जाए। न्याय मार्च 6 मई को सुबह 11 बजे छतरपुर में निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की संभावना

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दैनिक भास्कर से जुड़े प्रतिनिधि, भाजपा मध्यप्रदेश के पदाधिकारी, कांग्रेस नेता जीतू पटवारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, बुंदेली टीम के सदस्य, शैलेन्द्र बरुआ और करणी सेना मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहने की संभावना जताई जा रही है।

  • chhatarpur-karni-sena-nyay-march-sarani-murder-case
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना