छतरपुर में 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, मातगुवां पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई

छतरपुर: जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मातगुवां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के संग्रह, विक्रय, परिवहन और नशाखोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मातगुवां थाना प्रभारी उप निरीक्षक अंकुर चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि रोड पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को बिजावर रोड स्थित साकरोबरा तिगड्डे के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध मादक पदार्थ लेकर जाने की सूचना मिली।

ये भी पढ़े – छतरपुर: स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर नदारद मिले, सीएमएचओ ने लगाई फटकार, मरीज की मौत के बाद बढ़ा विवाद

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीब दो किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान अवधेश शिवहरे पिता गजाधर शिवहरे, निवासी ग्राम रगौली, थाना पिपट, जिला छतरपुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी अवैध शराब से जुड़े मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ थाना मातगुवां में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इस कार्रवाई में एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मातगुवां उप निरीक्षक अंकुर चौबे, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी, आरक्षक शैलेश सिंह, शिवम घोष, धर्मेंद्र पटेल, रत्नेश दांगी, सौरभ मिश्रा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – छतरपुर में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र पर मिली नौकरी रद्द, शिक्षक की नियुक्ति निरस्त

 

  • chhatarpur-matguwan-police-arrested-accused-with-2kg-ganja
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना