छिंदवाड़ा: 45 घंटे से 300 फीट ऊंचे बीएसएनएल टॉवर पर बैठा युवक, रेस्क्यू टीम भी नहीं उतार सकी

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में तीन शेर चौक स्थित करीब 300 फीट ऊंचे बीएसएनएल टॉवर पर चढ़ा युवक 45 घंटे बाद भी नीचे नहीं उतरा है। पुलिस, प्रशासन और विशेष रेस्क्यू टीम लगातार उसे सुरक्षित नीचे लाने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।

तीन भाषाओं में समझाने की कोशिश

युवक को नीचे उतारने के लिए पुलिस ने हिंदी, मराठी और गोंडी भाषा में लगातार समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद युवक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और टॉवर पर ही बैठा रहा।

स्पेशल रेस्क्यू टीम भी रही नाकाम

घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन कई घंटों की मशक्कत के बाद भी युवक को सुरक्षित नीचे नहीं उतारा जा सका। फिलहाल पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

कारण अब भी स्पष्ट नहीं

अब तक युवक के टॉवर पर चढ़ने का कारण सामने नहीं आया है। प्रशासन उससे संवाद स्थापित करने की कोशिश कर रहा है, ताकि उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके।

  • chhindwara-bsnl-tower-youth-45-hours-special-rescue-operation
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना