
मैहर/ देवेश शर्मा| मैहर जिले की ग्राम पंचायत देवरा मोलहाई में प्रशासन और लाडो टीम की सतर्कता से एक नाबालिग की शादी रुकवा दी गई। समय रहते मिली सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर परिवार को समझाइश दी, जिसके बाद परिजनों ने बाल विवाह रोकने पर सहमति जताई।
यह कार्रवाई एसडीएम एसपी मिश्रा के निर्देशन में की गई। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार संजीव पांडेय, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी नागेंद्र तिवारी, थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी, एसआई भाग्यचंद कुशराम, प्रधान आरक्षक सुनील बागरी और आरक्षक राजेश यादव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिवार और ग्रामीणों को बाल विवाह के कानूनी, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी दी। टीम ने बताया कि कम उम्र में विवाह से बच्चों के भविष्य, शिक्षा और स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है।
समझाइश के बाद परिवार ने नाबालिग की शादी रोकने का निर्णय लिया। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने में सभी सहयोग करें और ऐसी किसी भी जानकारी की तुरंत प्रशासन को सूचना दें।
यह भी पढ़े: मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी हुए भावुक, बोले- सेवा ही मेरा संकल्प
- Child-marriage-stopped-in-Maihar-due-to-prompt-action-by-the-administration-the-Lado-team-took-timely-action









