योगी सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर विजन को नई रफ्तार: चिल्ला एलिवेटेड रोड से एनसीआर ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में नोएडा और दिल्ली के बीच यातायात दबाव कम करने के लिए चिल्ला रेगुलेटर के पास मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर तक बन रही 6 लेन एलिवेटेड रोड परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है।

यह परियोजना लगभग 892.75 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा विकसित की जा रही है। कुल 5.57 किलोमीटर लंबी इस एलिवेटेड रोड का उद्देश्य डीएससी रोड और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या को खत्म करना है। परियोजना पूरी होने के बाद मयूर विहार, नोएडा सेक्टर-14ए, 15ए, 16 और 18 से यातायात सीधे महामाया फ्लाईओवर और एक्सप्रेसवे तक निर्बाध रूप से पहुंच सकेगा।

ये भी पढ़े – योगी सरकार का बड़ा कदम: आयुष छात्रों को मिलेगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा, बिना शव के समझेंगे मानव शरीर रचना

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान के अनुसार परियोजना का कार्य तेज गति से चल रहा है और अब तक 52.11 प्रतिशत भौतिक प्रगति तथा 42.57 प्रतिशत वित्तीय प्रगति दर्ज की जा चुकी है। निर्माण कार्य में 1567 में से 1303 पाइल, 271 में से 184 पाइल कैप और 1310 में से 410 गर्डर का काम पूरा हो चुका है।

इस परियोजना में पांच प्रमुख एंट्री और एग्जिट रैंप भी बनाए जा रहे हैं, जिससे नोएडा और दिल्ली के विभिन्न सेक्टरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। इससे न केवल जाम की समस्या कम होगी बल्कि यात्रा समय और वायु प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि यह परियोजना एनसीआर क्षेत्र में आधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट का नया मॉडल साबित होगी और भविष्य में क्षेत्रीय विकास और कनेक्टिविटी को नई दिशा देगी।

ये भी पढ़े – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र, प्रदेशवासियों से 21 मई तक प्रक्रिया में शामिल होने की अपील

  • chilla-elevated-road-noida-delhi-yogi-government-infrastructure-project-ncr-traffic-relief
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना