चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया दौरा, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

चित्रकूट: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को चित्रकूट में मंदाकिनी एवं सिंहावल नदियों में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविरों और प्रभावित बस्तियों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिनों तक अधिकारी एवं प्रशासनिक अमला मौजूद रहे और पीड़ित परिवारों को किसी तरह की परेशानी न हो।

खाद्यान्न और चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक सामग्री, चिकित्सा सुविधाएं और खाद्यान्न की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रहना चाहिए और जरूरतमंद परिवारों तक तत्काल सहायता पहुंचाई जाए।

आर्थिक नुकसान का होगा सर्वे

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तत्परता और मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर समय रहते किए गए इंतजामों से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात है।मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण कई परिवारों को आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का विधिवत सर्वे कराया जाएगा और सर्वे के आधार पर पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशासन को मौके पर रहने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रभावित लोगों की जरूरतों के अनुसार राहत सामग्री, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

ये भी पढ़े –  राजा राम की नगरी ओरछा में BJP का बड़ा जुटान, संगठन से सरकार तक की रणनीति पर महामंथन;बूथ सशक्तिकरण और ‘विकसित भारत 2047’ पर मंथन

 

  • chitrakoot-flood-cm-mohan-yadav-visit-relief-rescue-affected-areas
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना