
मैहर/ देवेश शर्मा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित मैहर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलेक्टर विदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल, हेलीपेड, मां शारदा मंदिर परिसर तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय पर और सुचारु रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कार्यों का शुभारंभ
प्रशासन मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। बताया जा रहा है कि दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मां शारदा के दर्शन पूजन करेंगे। साथ ही माई शारदा लोक एवं जिला अस्पताल से जुड़े विकास कार्यों का शुभारंभ या लोकार्पण/भूमिपूजन भी हो सकता है।
घोषणाओं की विस्तृत जानकारी
स्थानीय स्तर पर यह भी संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री मैहर जिले के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम और प्रस्तावित घोषणाओं की विस्तृत जानकारी का प्रशासन की ओर से औपचारिक रूप से इंतजार है।
यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले दो छात्र गिरफ्तार, CJI के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप
- cm-mohan-yadav-maihar-visit-preparations-inspection









