उज्जैन में ₹18 करोड़ की सड़क परियोजना का लोकार्पण, CM डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ

उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और शहर के विकास कार्यों के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लगभग ₹18 करोड़ की लागत से कोठी रोड संकुल से देवास रोड एवं विक्रम नगर तक करीब 2 किलोमीटर लंबे सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित मार्ग का निरीक्षण किया और स्थानीय नागरिकों से संवाद भी किया।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि यह सड़क परियोजना उज्जैन शहर के यातायात को सुगम बनाने और विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।इस परियोजना के तहत सड़क को चौड़ा करने के साथ-साथ हरित सज्जा, पेवर पाथवे, आकर्षक लाइटिंग और बेहतर जल निकासी व्यवस्था विकसित की गई है। इससे न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि शहर का सौंदर्य भी बढ़ेगा।

यह मार्ग उज्जैन के प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ता है, जिससे जिला न्यायालय, सरकारी कार्यालयों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंच और आसान हो गई है। प्रशासन का मानना है कि यह परियोजना सिंहस्थ 2028 के मद्देनज़र शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन को विश्वस्तरीय धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए लगातार बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े – भोपाल: भाजपा दफ्तर में बड़ी बैठक! मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष ने बनाई अगली रणनीति

  • cm-mohan-yadav-ujjain-development-road-upgradation-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    आंगनबाड़ियों में पहुंचा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, दिनेश शर्मा ने महिलाओं को बताईं सरकारी योजनाएं

    उनाव/ राजकुमार शर्मा: उनाव में भाजपा मंडल के पूर्व…

    उज्जैन की शाही मस्जिद पर हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई पर रोक की मांग खारिज

    उज्जैन की शाही मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला