दमदम में सीएम योगी आदित्यनाथ का विशाल रोड-शो, भीड़ उमड़ी; बीजेपी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

उत्तर 24 परगना/पश्चिम बंगाल/लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दमदम विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी अरिजीत बख्शी के समर्थन में रोड-शो किया। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ी और समर्थकों ने “योगी-योगी”, “जय श्रीराम” और “भारत माता” के नारे लगाए।

रोड-शो के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने मुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा की और “स्वागतम-स्वागतम योगीजी का स्वागतम” के नारे लगाए। पूरे मार्ग में ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल देखा गया। सीएम योगी ने लोगों के स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बंगाल को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने और “टकराव, माफिया राज व भ्रष्टाचार” से मुक्ति दिलाने की आवश्यकता है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने पर विकास को नई गति मिलेगी।

रोड-शो के दौरान कई मंचों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देखने को मिलीं, जहां रामायण पात्रों की झलक प्रस्तुत की गई। महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी भी देखने को मिली।सीएम ने मतदाताओं से अपील की कि वे बीजेपी प्रत्याशी को समर्थन देकर क्षेत्र के विकास में योगदान दें।

ये भी पढ़े – सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘रश्मिरथी पर्व’ का शुभारंभ किया, रामधारी सिंह दिनकर को श्रद्धांजलि

  • cm-yogi-roadshow-dumdum-west-bengal-bjp-campaign-arijit-bakshi-votes
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना