नौगांव: रेड क्रॉस गतिविधियों को मिलेगी गति, जिला अस्पताल में खुला नया कार्यालय

नौगांव/छतरपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला अस्पताल परिसर में नवीन रेड क्रॉस कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पार्थ जैसवाल ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया और उपस्थित अधिकारियों तथा रेड क्रॉस सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी मानव सेवा और आपदा राहत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नए कार्यालय के शुरू होने से इन गतिविधियों को और अधिक संगठित और प्रभावी तरीके से संचालित किया जा सकेगा। उन्होंने सभी से सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहयोग देने की अपील भी की।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने जिला अस्पताल परिसर में संचालित प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना के जनऔषधि केंद्र का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के मनोनीत जिला सचिव के रूप में अनुरुद्ध सिंह, एसडीएम जी.एस. पटेल, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता, रेड क्रॉस के प्रदेश प्रतिनिधि राधे शुक्ला, आरोग्य भारती की जिला संयोजक डॉ. निधि रूसिया, सेवा भारती के जिला संयोजक सुधीर जैन, डॉ. सुनील अग्रवाल, आर्किटेक्ट प्रदीप जैन और निरपत सिंह राजपूत सहित अन्य अधिकारी, रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – छतरपुर: नौगांव क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

  • collector-parth-jaiswal-inaugurates-red-cross-office-district-hospital
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया