ईशागढ़ में नल जल योजना की कलेक्टर ने की समीक्षा: 10 दिन में मांगी समस्याओं की रिपोर्ट

ईशागढ़/ हेमंत कुमार राय: नगर में स्वीकृत नल-जल योजना की प्रगति और व्यवस्थाओं की कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने एसडीएम त्रिलोचन गौर के साथ बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने योजना के क्रियान्वयन, पानी की सप्लाई और वार्डवार व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

10 दिन में समस्याओं की रिपोर्ट देने के निर्देश

कलेक्टर ने नल जल योजना के संचालन में सामने आ रही परेशानियों को चिन्हित कर उनकी विस्तृत रिपोर्ट 10 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश कंपनी के मैनेजर को दिए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ नगर के सभी वार्डों के लोगों तक नियमित और व्यवस्थित तरीके से पहुंचना चाहिए।

हर वार्ड में पानी की सप्लाई की होगी निगरानी

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि हर वार्ड में पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के साथ साथ उसकी नियमित जांच और मॉनिटरिंग की जाए। इसके लिए नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे और पानी की सप्लाई व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

पार्षद और गणमान्य नागरिक भी करेंगे मॉनिटरिंग

योजना की जमीनी स्थिति पर नजर रखने के लिए नगर के पार्षदों और गणमान्य नागरिकों को भी निगरानी व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। उनके माध्यम से वार्डों में पानी की सप्लाई से जुड़ी समस्याओं और लोगों की शिकायतों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और कंपनी के प्रतिनिधियों को योजना के कार्य में आने वाली बाधाओं को जल्द दूर करने तथा नगरवासियों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

  • Collector Reviews Tap Water Scheme In Isagarh, Seeks Report On Issues Within 10 Days
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जांच टीम में शामिल होगा चार्टर्ड अकाउंटेंट, नई SIT गठित

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि