ग्वालियर: कोर्ट का बड़ा आदेश, तत्कालीन एसपी समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस दर्ज

ग्वालियर/ शाहनवाज खान: ग्वालियर कोर्ट ने एक चर्चित मामले में बड़ा आदेश देते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ डकैती, लूट और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने सभी आरोपियों को 22 जून को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया है। न्यायालय के आदेश के अनुसार तत्कालीन थाटीपुर थाना प्रभारी सुरेंद्रनाथ सिंह यादव, सब इंस्पेक्टर अजय सिंह और हवलदार संतोष वर्मा के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

अवैध वसूली

मामला वर्ष 2023 में थाटीपुर थाना क्षेत्र में दर्ज एक लेनदेन विवाद से जुड़ा है। शिकायतकर्ता अनूप राणा ने कोर्ट में आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मियों ने उनके परिवार से करीब 30 लाख रुपए की अवैध वसूली की। उनका कहना है कि भाई पर दर्ज धोखाधड़ी के मामले में समझौता होने के बावजूद पुलिस ने पहले 5 लाख रुपए लिए और बाद में लगातार पैसों की मांग की। पैसे नहीं देने पर फर्जी एनकाउंटर की धमकी भी दी गई।

लिखित शिकायत

याचिका में आरोप लगाया गया कि थाना प्रभारी के इशारे पर हवलदार ने अनूप राणा के घर से 9.30 लाख रुपए और मामले से जुड़ी एक महिला के घर से 15 लाख रुपए लिए थे। शिकायतकर्ता ने तत्कालीन एसपी से लिखित शिकायत भी की थी, लेकिन कार्रवाई के बजाय मामला फिर थाटीपुर थाने भेज दिया गया। बाद में पुलिस ने अनूप राणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामला दर्ज करने के निर्देश

जेल से बाहर आने के बाद वर्ष 2024 में अनूप राणा ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। करीब दो साल तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने सोमवार को आदेश सुनाते हुए तत्कालीन एसपी सहित चार पुलिसकर्मियों पर लूट का प्रयास, संगठित लूट, आपराधिक साजिश और सबूत मिटाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

  • gwalior-court-orders-dacoity-case-against-former-sp-and-four-policeman-
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना