बुरहानपुर: किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कृषि मंत्रियों का पुतला दहन

बुरहानपुर: जिले के शाहपुर नगर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री इंदल सिंह कंसाना का संयुक्त रूप से पुतला दहन किया। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश बुनगाल के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश के किसान केला फसल के नुकसान, मुआवजा नहीं मिलने, फसल बीमा योजना लागू न होने और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था की अव्यवस्था से परेशान हैं। उनका कहना था कि सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें और अधिक कठिनाइयों का सामना करने के लिए मजबूर कर रही है।

किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश बुनगाल ने कहा कि किसान कठिन परिश्रम से फसल तैयार करता है, लेकिन प्राकृतिक आपदा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के कारण उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि केला फसल के नुकसान का तत्काल मुआवजा दिया जाए, केला फसल बीमा योजना लागू की जाए, खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था समाप्त कर किसानों को सरल तरीके से खाद उपलब्ध कराई जाए तथा किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि किसानों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। विरोध कार्यक्रम के अंत में दोनों कृषि मंत्रियों का संयुक्त पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई। इस अवसर पर महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष आरती लांडे, नेता प्रतिपक्ष किशोर देशमुख, पार्षद कैलाश असेकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: बहानेबाज अफसरों पर विधायक मंजू दादू का बड़ा एक्शन, समीक्षा बैठक में फूटा गुस्सा

  • congress-protests-burns-effigies-of-agriculture-ministers-over-farmers-issues-in-burhanpur
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना