दमोह पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरजिला हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार, 5 अवैध हथियार और 9 कारतूस जब्त

दमोह: जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दमोह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। हटा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध पिस्टल, 2 देसी कट्टे और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में किया।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और उनका अवैध संधारण करने वाले अपराधियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन तथा नवागत एसडीओपी हटा के.पी. सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 345/2026 और 346/2026 में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी दमोह सहित जबलपुर, कटनी और पन्ना जिलों में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई का नेटवर्क संचालित कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में यश अहिरवार उर्फ बंदर (जबलपुर), जीवनलाल वंशकार (कटनी), निखिल साहू (हटा), अनुज चक्रवर्ती (हटा), जय हिंद यादव (पन्ना), दीपक सिंह लोधी (हटा), आशीष लोधी (कटनी), दिनेश यादव उर्फ राधे (दमोह) और जसवंत बर्मन उर्फ जब्बू (हटा) शामिल हैं।

वहीं सत्यम रैकवार, उत्कर्ष साहू और अरविंद विश्वकर्मा अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध पिस्टल, 2 देसी कट्टे और 9 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि इस कार्रवाई में हटा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार बेगी, पटेरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र गुर्जर, बिलाई चौकी, कुम्हारी थाना, साइबर शाखा तथा हटा थाना पुलिस की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की सतर्कता और लगातार की गई कार्रवाई से अंतरजिला हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा संभव हो सका।

ये भी पढ़े – दमोह में शराब दुकानों पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: 6 लाइसेंस निलंबित, 5 दुकानों पर 7.11 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना, अनियमितताओं पर सख्त एक्शन

  • damoh-police-bust-inter-district-arms-smuggling-gang-9-arrested-5-illegal-weapons-seized
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना