
भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी की आगामी महत्वपूर्ण बैठकों में गांव से लेकर राजधानी तक संगठन को मजबूत करने और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी।
स्थानीय मुद्दों पर आंदोलन की तैयारी
मुकेश नायक ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर जोर दे रही है। उन्होंने बताया कि आगामी बैठकों में प्रदेशभर के स्थानीय मुद्दों को लेकर आंदोलन और जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तय की जाएगी।
भाजपा पर संस्थाओं की स्वायत्तता खत्म करने का आरोप
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सहकारी बैंक, मंडी समितियों और स्थानीय निकायों जैसी संस्थाओं पर कब्जा कर उनकी स्वायत्तता समाप्त कर दी है। उन्होंने किसानों की स्थिति, नगर निकायों की अव्यवस्था और भोपाल मास्टर प्लान जैसे मुद्दों को भी उठाया।
राजनीतिक प्रतिशोध का लगाया आरोप
मुकेश नायक ने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और अन्य कांग्रेस नेताओं को राजनीतिक प्रतिशोध के तहत निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से नियमों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने की अपील की।
यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में चार आदतन अपराधी जिला बदर, एसपी की अनुशंसा पर कलेक्टर का आदेश
- congress-targets-bjp-government-over-local-issues-strategy-announced-in-bhopal








