डबरा में अवैध हथियारों के दम पर हमला, बाइक सवार युवकों पर फायरिंग का आरोप; CCTV फुटेज आया सामने

डबरा शहर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और मामला सामने आया है। सिटी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-25 में चार अज्ञात बदमाशों ने तीन बाइक सवार युवकों पर हमला कर दिया। घटना के दौरान फायरिंग किए जाने का भी आरोप है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, नवग्रह मंदिर क्षेत्र के होटल संचालक रिंकू जोशी, चाय विक्रेता राजकुमार बाथम और उनका एक साथी देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पूर्व पार्षद राजू सरदार के घर के सामने पहले से मौजूद चार युवकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जब बाइक सवार नहीं रुके तो आरोपियों ने उनका पीछा किया और आगे जाकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

बाइक गिरने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और हाथापाई हुई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर अवैध हथियारों से लैस थे और उन्होंने फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। घटना के बाद मौके से एक चली हुई गोली का खोखा मिलने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। फुटेज में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है, लेकिन आरोपियों के चेहरे स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे उनकी पहचान करने में कठिनाई आ रही है।

पीड़ितों ने डबरा सिटी थाने में शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शहर में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद नागरिकों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    करैरा विधानसभा को बड़ी सौगात, करही में 3.13 करोड़ की लागत से 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंजूर

    करैरा/ कुलदीप शर्मा: करैरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं…

    आगे पढ़ें
    श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए धार्मिक स्थलों और कावड़ मार्गों पर पुलिस तैनात

    छतरपुर/ अमित अवस्थी: श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं और…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान