डबरा: सिंध नदी घाटों पर अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7400 घनमीटर रेत जब्त, 5 पनडुब्बियां नष्ट

डबरा:अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर डबरा एसडीएम रूपेश रतन सिंघई के नेतृत्व में राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सिंध नदी के घाटों पर बड़ी कार्रवाई की।

शनिवार को चलाए गए आकस्मिक जांच अभियान के दौरान सिंध नदी किनारे स्थित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई में लिधौरा घाट पर अवैध रेत खनन में उपयोग की जा रही 5 पनडुब्बियों को नष्ट किया गया। इसके अलावा ग्राम लिधौरा, बाबूपुर और भिटोरा में अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित लगभग 7400 घनमीटर रेत जब्त की गई।

संयुक्त टीम में अनुविभागीय अधिकारी डबरा, तहसीलदार पिछोर, तहसीलदार बिलौआ, खनिज विभाग के अधिकारी एवं सर्वेयर, थाना पिछोर पुलिस और एसडीआरएफ बल शामिल रहे। कार्रवाई में क्षेत्रीय कोटवारों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रभारी खनिज अधिकारी घनश्याम यादव ने बताया कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – डबरा में हाईवे स्थित रिजॉर्ट पर पुलिस की बड़ी रेड, जुआ और अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़

  • dabra-sindh-river-illegal-sand-mining-action-7400-cubic-meter-seized
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना