डबरा में पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा: चरित्र शंका में पति ने तकिए से मुंह दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

डबरा/ भरत रावत: डबरा सिटी थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में आत्महत्या या बीमारी से जोड़कर देखा जा रहा था, वह पुलिस जांच में हत्या निकली। पुलिस के अनुसार, पति ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी पत्नी की तकिए से मुंह और नाक दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तकिया भी बरामद कर लिया है।

16 जुलाई को हुई थी महिला की संदिग्ध मौत

जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई को डबरा सिटी थाना क्षेत्र में गीता जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

शुरुआती पूछताछ में महिला के पति धर्मेंद्र उर्फ टिल्लू जाटव ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से ऐसे कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले, जिससे जहर खाने की बात की पुष्टि हो सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ दम घुटने का खुलासा

मामले की जांच के दौरान महिला का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत दम घुटने के कारण होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस का संदेह मृतका के पति पर गहराने लगा।

यह भी पढ़े:  मध्यप्रदेश सरकार के दो बड़े फैसले: पेंशनर्स को राहत, 7 SPS अधिकारियों को मिला IPS अवार्ड

पुलिस ने मृतका के परिजनों, बच्चों और आरोपी पति से पूछताछ की। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था।

पूछताछ में पति ने कबूली हत्या

पुलिस के अनुसार, सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी पति धर्मेंद्र उर्फ टिल्लू जाटव ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि चरित्र शंका के चलते उसने तकिए से पत्नी के मुंह और नाक को दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया तकिया भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

डबरा सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

  • dabra-wife-murder-case-revealed-husband-arrested
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया