दमोह जिला अस्पताल में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव का औचक निरीक्षण: अव्यवस्थाओं पर भड़के, अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश

दमोह: जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के सामने मरीजों ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। अव्यवस्थाएं सामने आने पर कलेक्टर ने सिविल सर्जन को जमकर फटकार लगाई और अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए।

बुधवार सुबह बिना पूर्व सूचना के कलेक्टर प्रताप नारायण यादव जिला अस्पताल पहुंचे, जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में डॉक्टरों की कम उपस्थिति, कई कर्मचारियों की अनुपस्थिति और मरीजों को हो रही परेशानियां सामने आईं। मरीजों ने कलेक्टर के सामने ही इलाज में लापरवाही और सुविधाओं की कमी की शिकायत की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि पहले दिए गए निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया गया। उन्होंने अस्पताल के मुख्य गेट पर स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत अंदर ले जाया जा सके।

ये भी पढ़े – दमोह के हटा में मैरिज गार्डन में महिला से दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार, 8 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि उन्हें पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और भोपाल में हेल्थ कमिश्नर से फोन पर बात कर बकाया भुगतान जल्द कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों ने सोनोग्राफी सुविधा नहीं मिलने की शिकायत की। जबकि अस्पताल में मशीन उपलब्ध है, इसके बावजूद मरीजों को बाहर निजी केंद्रों पर खर्च करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने तुरंत निर्देश दिए कि विशेषज्ञ बुलाकर सोनोग्राफी सेवा चालू कराई जाए, ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके।

कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी ऐसी लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों की उपस्थिति रिपोर्ट मंगाकर उनके वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सागर की जॉइंट डायरेक्टर को भी अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़े – दमोह में 80 हजार की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारी गिरफ्तार, लोकायुक्त सागर की बड़ी कार्रवाई

  • damoh-hospital-inspection-collector-pratap-narayan-yadav
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना