दमोह में आईजी मिथिलेश शुक्ला की अपराध समीक्षा बैठक

दमोह। सागर संभाग के प्रभारी आईजी मिथिलेश शुक्ला ने दमोह दौरे के दौरान जबलपुर नाका स्थित नए पुलिस कंट्रोल रूम में क्राइम समीक्षा बैठक की। बैठक में एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद बैठक शुरू हुई।

बैठक में जिले के सभी अनुविभागों के एसडीओपी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। आईजी ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले की क्राइम रिपोर्ट की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से चर्चा के दौरान आईजी मिथिलेश शुक्ला ने कहा कि दमोह में यह उनकी पहली विजिट और पहली समीक्षा बैठक थी। उन्होंने बताया कि जिले में अपराधों का निराकरण काफी संतोषजनक है, हालांकि कुछ कमियां भी सामने आई हैं, जिनमें सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही फिर से दमोह का दौरा कर दिए गए निर्देशों के पालन की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सीएसपी एचआर पांडे, एसडीओपी प्रिया सिंधी, अर्चना अहीर, डीएसपी देवीसिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट: अकिब

यह भी पढ़े: अमहा क्षेत्र सड़क हादसा: दो भाइयों की मौत, दो घायल

  • damoh-ig-crime-samiksha-baithak
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना