दमोह मंडी में हंगामा: डाक बंद होने से किसानों ने सागर मार्ग पर लगाया जाम; नीलामी रुकने पर सड़क पर उतरे

दमोह: सागर नाका स्थित कृषि उपज मंडी में बुधवार दोपहर अनाज की नीलामी (डाक) बंद होने से किसानों में आक्रोश फैल गया। नाराज किसानों ने विरोध स्वरूप दमोह–सागर मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों का कहना था कि वे पिछले तीन दिनों से मंडी में रुककर अपने अनाज की रखवाली कर रहे हैं, लेकिन व्यापारियों द्वारा कभी डाक शुरू की जाती है तो कभी बंद कर दी जाती है, जिससे उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों का आरोप था कि मंडी प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसी के विरोध में किसानों ने मंडी परिसर में नारेबाजी शुरू की और बाद में मुख्य सड़क पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। इससे दमोह–सागर मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान मंडी में बड़ी मात्रा में अनाज की आवक होने के कारण माल रखने की जगह भी कम पड़ गई थी। मंडी परिसर में लगे टीन शेड पूरी तरह भर चुके थे और कई किसानों का अनाज खुले मैदान में रखा हुआ था।

ये भी पढ़े – दमोह: पति पर पेट्रोल डाल आग लगाने का आरोप, महिला गंभीर रूप से घायल

मिली जानकारी के अनुसार मंडी में इस समय चना, मसूर, मटर सहित अन्य फसलों की बड़ी मात्रा में आवक हो रही है। सोमवार को करीब 28 हजार क्विंटल अनाज मंडी पहुंचा था, जिसके कारण नीलामी रोकनी पड़ी थी। मंगलवार को नीलामी दोबारा शुरू की गई थी और नए किसानों की एंट्री पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन बुधवार को फिर बड़ी संख्या में किसान अनाज लेकर मंडी पहुंच गए। इसी दौरान किसानों और व्यापारियों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद व्यापारियों ने नीलामी बंद कर दी।

इससे नाराज किसान मंडी परिसर में विरोध करने लगे। सूचना मिलने पर सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों तथा व्यापारियों से बातचीत कर स्थिति को समझाने का प्रयास किया। व्यापारियों ने नीलामी शुरू करने का आश्वासन दिया, लेकिन किसान तुरंत मानने को तैयार नहीं हुए और मुख्य मार्ग पर बैठकर प्रदर्शन जारी रखा। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई, जिससे किसानों ने सड़क पर लगाया गया जाम लगभग 20 मिनट बाद हटा दिया और अपनी फसल को बचाने के लिए मंडी परिसर में पहुंचकर अनाज ढकने लगे। इसके बाद नीलामी प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई और किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

रौन गांव से आए किसान गौरीशंकर पटेल ने बताया कि उनका अनाज खुले मैदान में रखा हुआ है और यदि बारिश या ओलावृष्टि से नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन को लेनी चाहिए। वहीं चीरोला गांव के किसान रविंद्र पटेल ने कहा कि व्यापारी बीच-बीच में नीलामी रोक देते हैं और किसान तीन दिनों से मंडी में रुककर फसल की रखवाली कर रहे हैं। मंडी के प्रभारी सचिव घनश्याम मुंडा ने बताया कि व्यापारियों द्वारा नीलामी शुरू की गई थी और करीब एक घंटे तक चली। इस दौरान किसानों ने अपने वाहन अनाज के पास खड़े कर दिए थे, जिससे व्यापारियों को परेशानी हुई। वाहन हटाने को कहा गया, लेकिन किसान नहीं माने, जिसके कारण नीलामी कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी। बाद में किसानों और व्यापारियों के बीच बातचीत के बाद नीलामी दोबारा शुरू कर दी गई।

ये भी पढ़े – दमोह/नरसिंहगढ़: सुनार नदी में ट्रैक्टर दुर्घटना, चालक की मौत

  • damoh-mandi-farmers-protest-road-blockade-auction-halt
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना