दमोह: पुलिस अभिरक्षा से फरार डॉक्टर गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी पहले ही निलंबित

दमोह/ आकिब खान: दमोह जिले के रनेह थाना से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए डॉक्टर को पुलिस ने शनिवार सुबह टीकमगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रनेह थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए दो पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

धारा 24 के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 35 वर्षीय लीलाधर चौधरी निवासी बमनपुरा, थाना पटेरा के रूप में हुई है। आरोपी पर दो माह पहले गलत इलाज के कारण एक नाबालिग बच्ची की मौत होने का आरोप है। इस मामले में परिजनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता  की धारा 105 तथा मेडिकल काउंसिल एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।

अभिरक्षा से फरार

बताया गया कि मंगलवार तड़के करीब 4 बजे आरोपी रनेह थाने से पुलिस को चकमा देकर अभिरक्षा से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थीं।

कारण बताओ नोटिस जारी

इस मामले में लापरवाही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने एचसीएम शिवराज सिंह, ड्यूटी ऑफिसर केवल नारायण मिश्रा और बंदी सुरक्षा में तैनात आरक्षक श्रीराम प्रजापति को निलंबित कर दिया है। वहीं थाना प्रभारी चंदन सिंह और विवेचक एएसआई मुफीस अहमद को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

रिमांड पर लेने की प्रक्रिया

एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर रनेह थाना लाया गया है, जहां नवागत एसडीओपी कृष्णपाल सिंह उससे पूछताछ कर रहे हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: http://गुना में मुस्लिम समाज ने नाज़िया इलाही के कथित बयान पर जताया विरोध, एसपी को सौंपा ज्ञापन

  • damoh-raneh-custody-escape-accused-arrested-tikamgarh
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना