दमोह के 13 छात्र प्रदेश की मेरिट लिस्ट में शामिल; 10वीं में 8 और 12वीं में 5 छात्रों ने रचा इतिहास, जिला शिक्षा अधिकारी ने दी बधाई

दमोह/ आकिब खान: दमोह जिले के 13 छात्रों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रदेश की टॉप 10 सूची में अपनी जगह बनाई है। खास बात यह है कि इस सूची में बेटियों की संख्या बेटों से अधिक रही, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

बुधवार दोपहर को घोषित परीक्षा परिणामों में दमोह जिले के आठ छात्रों ने कक्षा 10वीं में और पांच छात्रों ने कक्षा 12वीं में प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान प्राप्त किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अब ये छात्र अपने उज्ज्वल भविष्य के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

कक्षा 10वीं के टॉपर्स

पथरिया सरस्वती स्कूल के परशुराम पिता खेमचंद पटेल ने 494 अंक प्राप्त कर छठा स्थान पाया।
सीएम राइज स्कूल जबेरा की संचिता पिता राजेश मिश्रा ने 493 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान हासिल किया।
मॉडल स्कूल हटा के संस्कार पिता कैलाश पटेल ने 492 अंक प्राप्त कर आठवां स्थान प्राप्त किया।
नवजाग्रति स्कूल की ओझल पिता अमित जैन ने 491 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान पाया।
सरस्वती स्कूल हिंडोरिया के शिवम पिता चंद्रभान पटेल ने 492 अंक प्राप्त कर आठवां स्थान प्राप्त किया।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुड़िया की दीक्षा पिता रविंद्र लोधी ने 490 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान प्राप्त किया।
एक्सीलेंस स्कूल दमोह के सौरव पिता गौतम अहिरवार ने 490 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 12वीं के टॉपर्स

एक्सीलेंस स्कूल की निधि पिता सुखनंदन कुर्मी ने कला संकाय में 484 अंक प्राप्त कर छठा स्थान पाया।
एक्सीलेंस स्कूल की प्रगति पिता सुदामा असाटी ने मैथ्स में 485 अंक प्राप्त कर आठवां स्थान प्राप्त किया।
नवजाग्रति स्कूल की छवि पिता संजय अग्रवाल ने वाणिज्य विषय से 488 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
राजेंद्र पाठक मेमोरियल स्कूल की उजमा फातिमा पिता मुवस्सिर खान ने जीव विज्ञान से 487 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया।
नवजागृति स्कूल की राजनंदनी पिता लखनलाल पटेल ने बायोलॉजी विषय से 482 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान प्राप्त किया।

विद्यार्थियों की आगे की योजना

कक्षा 10वीं के सौरव अहिरवार ने बताया कि उनके पिता मजदूरी करते हैं और वह मैथ्स विषय में अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। कक्षा 12वीं की प्रगति असाटी सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहती हैं, जबकि छवि अग्रवाल चार्टर अकाउंटेंट बनने का सपना देख रही हैं। राजनंदनी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ विचार विमर्श कर आगे की योजना बनाएंगी।

जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा ने कहा कि यह दमोह जिले के लिए गर्व का विषय है कि 13 छात्रों ने प्रदेश की टॉप 10 सूची में स्थान प्राप्त किया। उन्होंने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • damoh-students-merit-list-district-education-officer-congratulates
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

    डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

    आगे पढ़ें
    ‘है जवानी तो इश्क होना है’ पर बंटी राय, किसी ने कहा मनोरंजक तो किसी ने बताया फीकी कॉमेडी

    अभिनेता वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क़…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे