
दतिया/आदि मिश्रा| दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। सीट जीतने के लिए पार्टी ने स्टार प्रचारकों की पूरी टीम मैदान में उतारने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।
दिग्गज नेताओं की सभाओं से साधेगी चुनावी समीकरण
भाजपा की रणनीति के तहत प्रदेश और केंद्र के कई वरिष्ठ नेता दतिया में जनसभाएं, रोड शो और कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। पार्टी का लक्ष्य चुनावी माहौल को अपने पक्ष में बनाना और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना है।
टिकट विवाद के बाद संगठन को एकजुट करने की कोशिश
पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद पार्टी के भीतर विरोध के स्वर सामने आए थे। अब भाजपा शीर्ष नेतृत्व स्टार प्रचारकों के जरिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और चुनावी अभियान को गति देने की तैयारी में है।
उम्मीदवार के समर्थन में पूरी ताकत लगाएगी भाजपा
भाजपा ने दतिया उपचुनाव में आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी का दावा है कि विकास कार्यों और संगठन की मजबूती के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा। इसके लिए प्रदेशभर के वरिष्ठ नेताओं को प्रचार अभियान में शामिल किया गया है।
दतिया उपचुनाव पर टिकी सियासी नजरें
दतिया विधानसभा उपचुनाव को भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव माना जा रहा है। ऐसे में दोनों दल पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर रहे हैं। भाजपा की ओर से स्टार प्रचारकों की सक्रियता के बाद चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।
- Datia by poll bjp big star campaigners cm Mohan Yadav election campaign









