दतिया उपचुनाव: डबरा और दतिया बॉर्डर पर सघन वाहन चेकिंग, भारी पुलिस बल तैनात

दतिया/ भरत रावत: दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए ग्वालियर पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में डबरा दतिया बॉर्डर स्थित चांदपुर तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

वाहनों और व्यक्तियों पर विशेष नजर

पुलिस द्वारा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से सभी छोटे बड़े वाहनों की गहन जांच की जा रही है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़े: दतिया उपचुनाव में गड़बड़ी के आरोप, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत: उमंग सिंगार

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक यह अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दतिया विधानसभा उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी, वाहन चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाएगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक यह अभियान जारी रहेगा।

  • datia-bypoll-dabra-datia-border-vehicle-checking
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना