मैहर में नशा मुक्ति अभियान 2.0: पुलिस ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से किया जागरूक

मैहर/ देवेश शर्मा: जिले के थाना देहात पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत पीएम श्री शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नादन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था।

शिक्षकों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को संबोधित किया

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक आर.पी. रावत, प्रधान आरक्षक प्रदीप मिश्रा, महिला प्रधान आरक्षक आशा त्रिपाठी, महिला आरक्षक अंकिता द्विवेदी एवं मंजू सिंह ने विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण द्विवेदी तथा शिक्षकों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को संबोधित किया।

लोगों को जागरूक करने का आह्वान

ये भी पढ़े –MP को मिली पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा, इंदौर से अबू धाबी के लिए आज से सीधी फ्लाइट शुरू

पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने तथा लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।

संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को नशा नहीं करने और नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दिलाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील

“नशे से दूरी है जरूरी” संदेश के साथ पुलिस ने युवाओं से स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

  • maihar-nasha-mukti-abhiyan-2-school-awareness-program
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना