दतिया जीत के बाद कांग्रेस की PAC बैठक, संगठन और आगे की रणनीति पर मंथन

भोपाल।आदि मिश्रा| दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी की सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत करीब 25 वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की जानकारी है।

जीतू पटवारी के अध्यक्ष बनने के बाद पहली PAC बैठक

जीतू पटवारी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह PAC की पहली अहम बैठक बताई जा रही है। बैठक में दतिया उपचुनाव के नतीजों का विश्लेषण किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में कांग्रेस संगठन की स्थिति और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा हो रही है।

जनता से जुड़े मुद्दों पर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

बैठक को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया ने कहा कि दतिया उपचुनाव में पार्टी को मिली सफलता के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनावी विश्लेषण किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

आगामी रणनीति पर वरिष्ठ नेताओं की नजर

बैठक में संगठन को मजबूत करने, चुनावी तैयारियों और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर मंथन होने की संभावना है। दतिया उपचुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस नेतृत्व की यह बैठक आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 
 
  • datia-bypoll-win-congress-pac-meeting-strategy-bhopal-jitu-patwari
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना