दतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹10 हजार का इनामी लुटेरा अवैध हथियार सहित गिरफ्तार, लूटकांड का खुलासा

दतिया/संतोष चंसौलिया की रिपोर्ट:  जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डीपार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले ₹10 हजार के इनामी बदमाश को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही अप्रैल माह में हुई लूट की वारदात का भी खुलासा हो गया है।

पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देश पर जिलेभर में बदमाशों और फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के नेतृत्व में थाना डीपार पुलिस ने 13 जुलाई को कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

ये भी पढ़े – दतिया: पंचायत की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुईं मेवली की गलियां, ग्रामीण परेशान

पुलिस के अनुसार 23 अप्रैल 2026 को फरियादी मनजीत रजक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 अप्रैल की रात सेवढ़ा-मऊ रोड स्थित पांचाली खदान के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे और उसके साथी छोटू कुशवाह को रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने मनजीत रजक की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, आधार कार्ड तथा छोटू कुशवाह का मोबाइल, पर्स और तीन हजार रुपये नकद लूट लिए थे। मामले में थाना डीपार में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4) तथा एमपीडीपीके एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक यादवेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना और लगातार की गई तलाश के आधार पर पुलिस ने आरोपी बृजेश उर्फ बग्गे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी अंकित चौधरी, यादव अनिल मांझी तथा एक अपचारी बालक के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी के मेमो के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात से संबंधित एक हजार रुपये नकद बरामद किए। साथ ही आरोपी को अवैध हथियार (कट्टा) सहित गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक यादवेंद्र सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक सियाराम गोड, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र, रामकेश बघेल, आरक्षक निजाम खान, ईशुराज सिंह सोलंकी, अनुपेंद्र सिंह, शैलेन्द्र गिरी, प्रमोद गोयल, देवेंद्र गुर्जर, रविंद्र कुशवाह तथा साइबर सेल के आरक्षक वीरेंद्र और शुभम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – दतिया: समय से पहले बंद मिले नहला के दो आंगनबाड़ी केंद्र, जांच के निर्देश

  • datia-deepar-police-arrested-10000-rewarded-robber-with-illegal-weapon
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना