दतिया में बिजली तार चोरी का खुलासा, 5 क्विंटल हाईटेंशन तार बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया कोतवाली पुलिस ने बिजली के 33 केवी हाईटेंशन लाइन के तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए करीब 5 क्विंटल तार का 100 प्रतिशत मशरूका बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल मैगनेट और ब्रेजा कार भी जब्त की गई हैं। पुलिस अब मामले में बताए जा रहे मास्टरमाइंड संजीव पुरोहित की तलाश कर रही है।

 

चोरी की गई तार बरामद

कोतवाली थाना पुलिस ने बिजली के हाईटेंशन लाइन के तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए करीब 5 क्विंटल 33 केवी हाईटेंशन लाइन के तार बरामद किए हैं। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारों को भी जब्त किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार 26 सितंबर को फरियादी राजेंद्र बाबू त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 सितंबर को शिव-पार्वती परिसर, झांसी विवाह वाटिका के पीछे स्थित प्लाट में रखे करीब 5 क्विंटल बिजली के 33 केवी हाईटेंशन लाइन के तार अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 622/26 के तहत धारा 303(e) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

100 से ज्यादा CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत चावला तथा एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों का गठन किया गया।

 

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और वहां से आने-जाने वाले रास्तों पर लगे करीब 100 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में वारदात वाली रात घटनास्थल के आसपास एक काले रंग की कार संदिग्ध रूप से घूमती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन की पहचान कर उसके आने-जाने के रूट का मैप तैयार किया।

 

इसके साथ ही पुलिस ने संबंधित पीएसटीएन डाटा और सीडीआर का विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई।

 

पूछताछ में सामने आई चोरी की पूरी कहानी

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमित पाठक उर्फ अक्कू, राजा यादव, संजू उर्फ संजीव पटवा और सुनील वर्मा को पकड़ा। पूछताछ और विवेचना में पुलिस को जानकारी मिली कि संजीव पुरोहित और उसके साथी अमित उर्फ अक्कू पाठक ने बिजली के तार चोरी करने की योजना बनाई थी।

 

पुलिस के अनुसार योजना के तहत अमित पाठक उर्फ अक्कू, राजा यादव, संजू उर्फ संजीव पटवा और सुनील वर्मा ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी किए गए तारों को बाद में कबाड़ी विवेक अहिरवार को 34 हजार रुपये में बेचने की बात भी सामने आई।

 

इसके बाद पुलिस ने विवेक अहिरवार और मुकुल जाटव को भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह मामले में कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

 

गोदाम से बरामद हुआ चोरी का पूरा माल

 

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही और विवेचना के आधार पर चोरी किए गए बिजली के तारों का 100 प्रतिशत मशरूका कबाड़ी विवेक अहिरवार के छल्लापुरा स्थित गोदाम से बरामद किया।

 

इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई मैगनेट कार क्रमांक UP93 CN3891 और ब्रेजा कार क्रमांक MP07 CD6797 को भी जब्त किया गया है।

 

पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में एक अन्य आरोपी और कथित मास्टरमाइंड बताए जा रहे संजीव पुरोहित, निवासी उनाव रोड दतिया की तलाश जारी है। पुलिस टीम उसके संबंध में लगातार साक्ष्य जुटाने के साथ संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

 

पूरी कार्रवाई में उनि हेमा गौतम, प्रभारी थाना प्रभारी कोतवाली, भूपेंद्र रावत, अरविंद रावत, रविंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, आनंद तोमर, राम मिलन, मुनेश बघेल, दीपक शुक्ला, गोविंद भदौरिया, फिरोज खान, अनिल बाजपेई, साइबर सेल के वीरेंद्र ओझा, सीसीटीवी कंट्रोल रूम के राहुल दुबे, नीरज पारसर, रोहित पांडे और राघवेंद्र रावत की सराहनीय भूमिका रही।

  • datia-electric-wire-theft-busted-5-quintal-high-tension-wire-recovered-six-arrested
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होने…

आज का पंचांग 29 सितंबर 2026: तृतीया श्राद्ध, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नक्षत्र

आज 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण पक्ष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप